VBU UNIVERSITY HAZARIBAG:- संत विनोबा भावे का इतिहास, अगर आप VBU यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी हैं तो एक बार जरूर पढ़ें।

संत विनोबा भावे जी का जन्म दिवस  11 सितंबर कोहै।प्रतियोगी छात्र छात्राओं से  साक्षात्कार एवम् अन्य प्रतियोगिता परीक्षाओं में प्रारंभिक, मुख्य परीक्षाओं में विनोबा भावे से निश्चित तौर पर प्रश्न पूछे जाते है ।अतः विनोबा जी के जन्म दिवस के पावन अवसर पर मै उनके बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर रहा हूँ।
÷आज 11 सितम्बर कोआचार्य विनोबा भावे का जन्म दिवस हैं।इनका जन्म 11 सितम्बर 1895 को महाराष्ट्र के रायगढ़ के गगोडे  ग्राम  में हुआ था ।
÷ इनका नाम विनायक नरहरि भावे था।
÷इन्हें विनोबा नाम गांधीजी ने दिया था।
÷17 अक्टूबर 1940 को गांधी जी के आहवाहन पर स्वंय द्वारा स्थापित महाराष्ट्र के पवनार आश्रम से इन्होंने व्यक्तिगत सत्याग्रह आंदोलन के प्रथम सत्याग्रही बनने का गौरव हासिल किया ।
÷ द्वितीय सत्याग्रही जवाहर लाल नेहरू थे।
÷1951 में आंध्र प्रदेश के पोचम्पली ग्राम  से भूदान आंदोलन की शुरुवात की थी।
÷भूदान आंदोलन में जमींदारों एवम् अमीर कृषकों से इन्होंने जमीन दान में लेकर गरीब भूमिहीन कृषकों को उपहार में देकर महान कार्य किया था ।
÷1958 में इन्हें एशिया का नोबेल पुरस्कार के नाम से प्रसिद्ध रैमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया।ये प्रथम भारतीय थे जिन्हें यह पुरस्कार सेवा के क्षेत्र में दिया गया।
÷"गीता प्रवचन " भूदान गंगा इनकी प्रसिद्ध पुस्तकें है।
÷इन्हें गांधीजी का आधयात्मिक उत्तराधिकारी कहा जाता है।
÷इन्होंने "जय जगत " का नारा  दिया था।
÷15 नवंबर 1982 को इनकी मृत्यु हो गयी।
÷1983 में मरणोपरांत इन्हें भारत रत्न देने की घोषणा की गयी।
÷17 सितम्बर 1992 को हज़ारीबाग़ में इनके नाम पर " विनोबा भावे विश्वविद्यालय " इनके भूदान आंदोलन से प्राप्त जमीन पर स्थापित किया गया।
÷विनोबा भावे जी को भूदान आंदोलन में सबसे ज्यादा जमीन हज़ारीबाग़ में मिली थी।
÷ शत् शत् नमन ।।

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

15 septmber , Engineer's day moch gundon Vishva Saraiya

9 अक्टूबर का महत्वपूर्ण घटनाएं। History of 09 October

04 October 2020 current affairs