लोकनायक जयप्रकाश नारायण जन्म दिवस
एक ओर लोकनायक जयप्रकाश नारायण तो दूसरी ओर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन दोनों का जन्म दिवस 💐💐एक ही दिन ( 11 अक्टूबर ) को होना सुखद संयोग है। लोकनायक ने संपूर्ण क्रांति का नारा देते हुए व्यवस्था परिवर्तन की मांग करते हुए तानाशाही सरकार को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया तो दूसरी ओर अमिताभ ने सिने जगत में एंग्री यंग मैन की छवि को आत्मसात कर समाज से बुराई रुपी दानव को हटाने की सफल कोशिश की थी। जयप्रकाश नारायण ÷ इनका जन्म 11 अक्टूबर 1902 को बिहार के सारण जिले के सिताब दियारा नामक स्थान में हुआ था । ÷इनकी पत्नी प्रभावती देवी थी। ÷जयप्रकाश नारायण ने राममनोहर लोहिया के साथ कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी का गठन किया था। ÷जे पी ने समाजवाद क्यों ?(Why Socialism?) नामक प्रसिद्ध पुस्तक की रचना की थी । ÷इन्होंने 1950 में भारत के लिए सर्वोदय योजना प्रस्तुत की थी । ÷ 9 नवंबर 1942 को भारत के अंतिम स्वतंत्रता संग्राम या अगस्त क्रांति के नाम से प्रसिद्ध भारत छोडो आंदोलन में दीवाली की रात हज़ारीबाग़ केंद्रीय कारागृह से पाँच साथियों के साथ जेल की 18 फ...