05 October 2020 current affairs
*🎯05 अक्टूबर करंट अफेयर्स🎯*
The best Life journey
1. अंतर्राष्ट्रीय पशु दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर — 4 अक्टूबर
2. हाल ही अटल टनल रोहतांग का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किया गया, इसकी लंबाई कितनी है?
उत्तर — 9.02 किलोमीटर
3. निम्न में से किसने “भारत में अपराध”2019 की रिपोर्ट जारी की है?
उत्तर — राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो
4. 30 सितंबर, 2020 को देश के बैंकिंग नियामक भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कितने सरकारी बैंकों को आरबीआई अधिनियम की दूसरी अनुसूची से बाहर कर दिया है ?
उत्तर — 6
5. संयुक्त अरब अमीरात ने किस वर्ष में एक मानव रहित अंतरिक्ष यान चंद्रमा पर भेजने की योजना बनाई है?
उत्तर — 2024
6. किसे श्रम और रोजगार मंत्रालय का नया सचिव नियुक्त किया गया हैं ?
उत्तर — अपूर्व चंद्रा
7. बेल्जियम देश के नए प्रधानमंत्री कौन बने हैं ?
उत्तर — अलेक्जेंडर डी क्रो
8. किस कंपनी ने CSIR के साथ मिलकर कार्बन कैप्चर यूटिलाइजेशन एंड स्टोरेज के क्षेत्र में सहयोग के लिए समझौता किया हैं ?
उत्तर — टाटा स्टील
9. आईपीएल 2020 में किसने आईपीएल के इतिहास में लगातार 10 मैच में दो या इससे ज्यादा विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं?
उत्तर — कगिसो रबाडा
10. इसरो ने किस वर्ष तक अपना वीनस मिशन शुरू करने की घोषणा की हैं ?
उत्तर — 2025
*Post अच्छी लगी हो तो शेयर कीजिए।*
*━━━━━━━━━━✧❂✧━━━━━━━━
ruplalkumar.blogspot.com
*🎯5 अक्टूबर करंट अफेयर्स 🎯*
Q.1. महिलाओं की ICC T20 रैकिंग में कौनसा देश शीर्ष पर रहा हैं ?
Answer. ऑस्ट्रेलिया
Q.2. 'शौर्य मिसाइल' का सफलतापूर्वक परीक्षण कहाँ किया गया है ?
Answer. ओडिशा
Q.3. राज्य का पहला गिद्ध संरक्षण और प्रजनन केंद्र स्थापित किया गया है ?
Answer. गोरखपुर, UP
Q.4. अमेजन ने अपना नया फुलफिलमेंट सेंटर कहाँ लांच किया है ?
Answer. तमिलनाडु
Q.5. किसने आमिर खान को अपना ब्रांड अम्बेसडर बनाया है ?
Answer. Vedantu
Q.6. कौन सबसे अधिक IPL मैच खेलने वाले खिलाड़ी बने हैं ?
Answer. महेंद्र सिंह धोनी
Q.7. FBD पोर्टल किसने लांच किया है ?
Answer. भारतीय रेलवे
Q.8. किसने 2020-30 के दशक को Decade of Healthy Agency नाम दिया गया है ?
Answer. WHO
Q.9. किस राज्य में एक महीने का साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान शुरू किया गया है ?
Answer. असम
Q.10. किस कंपनी के साथ 10 लाख हैंड ग्रेनेड की आपूर्ति के लिए 400 करोड़ का अनुबंध किया है ?
Answer. रिलायंस
*Post अच्छी लगी हो तो शेयर कीजिए।*
*🗞5 अक्टूबर करंट अफेयर्स विश्लेषण 🗞*
*UPSC || PCS || OTHER ||EXAMS*
*1. देश में 99 फीसदी शहर खुले में शौच से मुक्त*
आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के अनुसार, देश भर के 99 प्रतिशत शहर खुले में शौच मुक्त, ओडीएफ हो गए हैं.
. एक शहर या वार्ड को ओडीएफ के रूप में अधिसूचित किया जा सकता है, यदि दिन के किसी भी समय, एक भी व्यक्ति खुले में शौच नहीं करता है.
स्वच्छ भारत मिशन-शहरी (एसबीएम-यू) को राष्ट्रव्यापी स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और स्वच्छता सुनिश्चित करने की दृष्टि से महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर श्रद्धांजलि के रूप में शुरू किया गया था.
*2. विश्व पशु दिवस - 4 अक्टूबर*
हर साल 4 अक्टूबर को विश्व पशु दिवस मनाया जाता है. इस दिन पशुओं के अधिकारों और उनके कल्याण आदि से संबंधित विभिन्न कारणों की समीक्षा की जाती है. पहली बार विश्व पशु दिवस का आयोजन हेनरिक जिमर मैन ने 24 .
मार्च, 1925 को जर्मनी के बर्लिन में स्थित स्पोर्ट्स पैलेस में किया
था. किंतु वर्ष 1929 से यह दिवस 4 अक्टूबर को मनाया जाने लगा
*3. देश में बदला बीएमआई*
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रिशन ने देश में महिला और पुरुष के लिए आदर्श वजन में थोड़ा बदलाव किया है.
दस साल पहले किसी पुरुष के लिए आदर्श वजन 60 किलो था, जिसे बढ़ाकर 65 किलो कर दिया गया है. वहीं महिला के लिए आदर्श वजन 50 किलो था, जो अब बढ़कर 55 किलो हो गया है.
इसके अलावा महिला और पुरुष के लिए आदर्श लंबाई को लेकर भी कई बदलाव किए गए हैं.
नए पैमाने के आधार पर पुरुष के लिए 5 फुट 8 इंच (177 सेमी) की लंबाई आदर्श मानी जाएगी और महिला के लिए 5 फुट 3 इंच (162 सेमी) तय की गई है.
*4. एचडीएफसी बैंक के रवि संथानम को फोर्ब्स की सबसे प्रभावी सीएमओ लिस्ट में मिला स्थान*
एचडीएफसी बैंक के रवि संथानम को फोर्ब्स की 50 सबसे प्रभावी
मुख्य विपणन अधिकारी (सीएमओ) की सूची में स्थान मिला है. इस सूची में 39वें पायदान पर काबिज रवि एकमात्र भारतीय हैं. फोर्ब्स ने उन्हें एपल, बीएमडब्ल्यू, एडोब, माइक्रोसॉफ्ट और पीएंडजी जैसी दिग्गज कंपनियों के मार्केटिंग हेड के साथ रखा है.
फोर्ब्स की सूची में पहला स्थान एपल के वर्ल्डवाइड मार्केटिंग के सीनियर वीपी फिल स्किलर को मिला.
*परीक्षा दृष्टि*
HDFC बैंक - स्थापना - अगस्त 1994, मुख्यालय - मुंबई, प्रबंध निदेशक - शशिधर जगदीशन, Tag line - हम समझे आपकी दुनिया
*5. फोर्ब्स की सूची में सोफिया वेरगारा बनीं सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाली अभिनेत्री*
फोर्ब्स की सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाली अभिनेत्रियों की सूची में
मॉर्डन फैमिली स्टार सोफिया वेरगारा ने पहले स्थान पर जगह बनाई है.
इस सूची में दूसरे नंबर पर एंजेलिना जोली और तीसरे स्थान पर गैल गैडोट हैं. इस सूची में एक भी भारतीय अभिनेत्री को जगह नहीं मिल पाई है.
*6. वैज्ञानिकों ने पश्चिमी घाट में की बोनी मछली की एक नई प्रजाति की खोज*
भारत, जर्मनी, यूनाइटेड किंगडम और स्विटजरलैंड के वैज्ञानिकों ने पश्चिमी घाट से बोनी मछली की एक नई प्रजाति की खोज की है. वैज्ञानिकों ने इसका नाम एनीगामाचैनिडे रखा है. इस शोध दल में जर्मनी में ड्रेसडेन के सेनकेनबर्ग नेचुरल हिस्ट्री कलेक्शन, ब्रिटेन में लंदन के नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम, स्विट्जरलैंड में बर्न के नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम, भारतीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (आईआईएसइआर), पुणे, कन्नूर के निर्मलगिरी कॉलेज और कोचीन के केरल मत्स्य और महासागर अध्ययन संस्थान के वैज्ञानिक शामिल थे. .
*7.नासा ने लॉन्च किया अंतरिक्ष यात्री कल्पना* *चावला के नाम पर रखा*
*गया सिग्नस स्पेसक्राफ्ट*
अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला के नाम पर रखे गए अमेरिका के नॉर्थरोप ग्रुमैन कॉर्पोरेशन के सिग्नस स्पेसक्राफ्ट को नासा वॉल्स फ्लाइट फैसिलिटी से लॉन्च कर दिया गया है. यह अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन तक कार्गो और आपूर्ति ले जा रहा
*8. नासा का ओसिरिस-रेक्स मिशन*
अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA (नासा) का रोबोटिक अंतरिक्ष यान OSIRIS-REx (ओसिरिस-रेक्स) 20 अक्टूबर को पहली बार किसी ऐस्टरॉयड से नमूने इकट्ठा करने वाला है.
*Post अच्छी लगी हो तो शेयर कीजिए।*
*━━━━━━━━━━✧❂✧━━━━━━━━━*
The best Life journey
ruplalkumar.blogspot.com
Comments
Post a Comment