3 अक्टूबर का महत्वपूर्ण घटनाएं । History of 03 October

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*यस्यार्थास्तस्य मित्राणि*
    *यस्यार्थास्तस्य बान्धवाः।*
*यस्यार्थाः स पुमाँल्लोके*
    *यस्यार्थाः स च पण्डितः।।*
              ★_(चाणक्यनीति)_ 
*भावार्थ 👉*
         _जिसके पास धन है उसी व्यक्ति के ही मित्र होते हैं, उसी के सभी सम्बन्धी होते हैं। धनवान ही सम्मानित मनुष्य कहलाता है और विद्वान भी कहा जाता है।_
🌹

 *3 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1657 – फ्रांसीसी सैनिकों ने मैड्रिड पर कब्जा किया।
1735 - फ्रांस और छठे कैरल सम्राट ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1831- मैसूर (अब मैसुरु) पर ब्रिटेन ने कब्जा किया।
1863 – अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन ने अमेरिका में 'थैंक्स गिविंग डे' मनाए जाने की घोषणा की।
1866 – इटली और ऑस्ट्रिया साम्राज्य के प्रतिनिधियों के बीच वियना समझौते पर हस्ताक्षर हुए। जिसके आधार पर ऑस्ट्रिया ने वेंनसी राज्य को इटली के हवाले कर दिया।
1880 - पहले मराठी संगीत नाटक ‘संगीत शाकुन्ताल’ का पुणे में मंचन किया गया।
1915 - नेवादा के प्लेजेंट वैली में 7.8 रिक्टर पैमाने का भूकंप आया।
1932 - इराक यूनाइटेड किंगडम से स्वतंत्र हुआ।
1977 - पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
1978 - कलकत्ता (अब कोलकाता) में पहला और दुनिया के दूसरे टेस्ट ट्यूब बेबी का जन्म हुआ।
1984 - भारत की सबसे लंबी दूरी की ट्रेन हिमसागर एक्सप्रेस कन्याकुमारी से जम्मू तवी के लिए रवाना की गयी।
1990 – 45 वर्षों के बाद पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी के एक होने की औपचारिक रुप से घोषणा की गई।
1992 - गीत सेठी ने विश्व पेशेवर बिलियर्ड्स चैम्पियनशिप जीता।
1994 - भारत ने सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता के लिए औपचारिक रूप से अपना दावा पेश किया।
1995 - चीन एवं इंग्लैंड के बीच हांगकांग के सुगम हस्तांतरण पर सहमति।
1999 - आण्विक पदार्थों के आवागमन और आण्विक दुर्घटनाओं को रोकने हेतु सं.रा. अमेरिका तथा रूस ने संयुक्त संकट केन्द्र की स्थापना की।
2002 - नोबेल शान्ति पुरस्कार को प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, अमेरिका के राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर को संयुक्त रूप से देने की सिफ़ारिश की गई।
2003 - पाकिस्तान ने हल्फ-III मिसाइल का परीक्षण किया।
2004 - लश्कर-ए-तैयबा का राजनीतिक संगठन दो हिस्सों में बंटा।
2006 - संयुक्त राष्ट्र संघ के नये महासचिव दक्षिण कोरिया के बान की मून होंगे।
2008 – टाटा मोटर्स के चेयरमैन रतन टाटा ने सिंगूर से नैनो कार परियोजना हटाने की (अन्यत्र ले जाने की )घोषणा की।
2013 - इतालवी द्वीप लात्पेदुसा के पास एक नाव के डूब जाने से करीब 134 लोगों की मौत हो गई।
2019 - भारत और कज़ाखस्‍तान के बीच चौथा वार्षिक सैन्‍य अभ्‍यास कजि़न्‍द-2019 उत्‍तराखंड के पिथौरागढ़ में शुरू हुआ।
2019 - संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के पहले अंतरिक्ष यात्री हाजा अलमंसूरी इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (आइएसएस) से पृथ्वी पर सकुशल लौट आए।
2019 - ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड स्थित दुनिया की सबसे बड़ी मूंगा चट्टानें ‘ग्रेट बैरियर रीफ’ के एक छोटे से द्वीप पर वैज्ञानिकों ने सबसे जहरीले फफूंद का पता लगाया।

*3 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1890 - लक्ष्मी नारायण साहू- उड़ीसा के समाजसेवी और सार्वजनिक कार्यकर्ता रहे।
1928 - अमृतलाल बेगड़ - प्रसिद्ध साहित्यकार, चित्रकार और नर्मदा प्रेमी थे।
1949 - जे. पी. दत्ता- भारतीय फ़िल्म निर्देशक ।
1953 - दीपक मिश्रा - भारत के 45वें मुख्य न्यायाधीश ।

*3 अक्टूबर को हुए निधन👉*

1923 - कादम्बिनी गांगुली - भारत की पहली महिला स्नातक और पहली महिला फ़िजीशियन ।
1953 - अल्लादि कृष्णास्वामी अय्यर - प्रसिद्ध न्यायविद, अधिवक्ता और शिक्षाशास्त्री थे।
2007 - एम.एन. विजयन- भारतीय लेखक ।
2019 - अमेरिकी-ऑस्ट्रियन फिल्म निर्माता हॉलीवुड टाइकून एरिक प्लेसको का निधन हो गया।

*3 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 श्री नमिनाथ भगवान गर्भ कल्याणक (जैन , आश्विन कृष्ण द्वितीया )।
🔅 विश्व प्रकृति दिवस ।
🔅 जर्मन एकीकरण दिवस।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

   ⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜
The best Life journey
ruplalkumar.blogspot.com

Comments

Popular posts from this blog

15 septmber , Engineer's day moch gundon Vishva Saraiya

sultanate period books

9 अक्टूबर का महत्वपूर्ण घटनाएं। History of 09 October