4 अक्टूबर का महत्वपूर्ण घटनाएं। History of 04 October

*🎯आज की वाणी👉*
The best Life journey
🌹
*कालः पचति भूतानि*
     *कालः  संहरते  प्रजाः।*
*कालः सुप्तेषु जागर्ति*
     *कालो हि दुरतिक्रमः।।*
           ★ (चाणक्यनीति)
*भावार्थ👉*
      _काल सभी जीवों का पाचक है। वही सभी जीवों का संहार भी करता है। जब सब सो जाते है काल ही जागृत रहता है, निश्चय ही काल को टाला नहीं जा सकता। समय ही सबसे शक्तिशाली है।_
🌹

*4 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1227 - खलीफा अल-आदिल की हत्या की गई।
1824 – मेक्सिको ने नया संविधान बनाया और एक गणराज्य बना।
1830 – नीदरलैंड से अलग होकर बेल्जियम साम्राज्य बना।
1943 – यूएस ने जापानियों से सॉलोमन द्यीप पर कब्जा कर लिया।
1956 – ग्रेट ब्रिटेन ने आस्ट्रेलिया में परमाणु परीक्षण किया।
1957 – सोवियत संघ ने मानव इतिहास का पहला 83.5 किलोग्राम भारी उपग्रह स्पुतनिक सफलता से अंतरिक्ष में पहुंचाया था। इसने 92 दिनों में 1400 बार पृथ्वी का चक्कर लगाया और पहली बार अंतरिक्ष से पृथ्वी पर रेडियायी संदेश भेजा।
1963 - क्यूबा और हैती में चक्रवाती तूफान ‘फ्लोरा’ से छह हजार लोग मरे।
1966 – लेसोथो देश ने ब्रिटेन से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की और आज का दिन इस देश में राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है।
1977 – भारत के विदेश मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक को हिंदी में संबोधित किया। हिंदी में दिया गया यह पहला संबोधन था।
1979 – पाकिस्तान में राष्ट्रीय भाषा प्राधिकरण संस्था की स्थापना की गयी जिसका उद्देश्य उर्दू भाषा को प्रचलित करना है।
1986 – भारतीय हेलिकॉप्टर निगम की स्थापना हुई।
1996 - पाकिस्तान के 16 वर्षीय बल्लेबाज़ शाहिद अफ़रीदी ने एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच में 37 गेंदों में शतक बनाकर विश्व कीर्तिमान रचा।
2000 - चांग चून शियुंग ताइवान के नये प्रधानमंत्री बने।
2002 - पाकिस्तान में शाहीन प्रक्षेपास्त्र का परीक्षण किया गया।
2005 - बाली बम कांड में दो संदिग्ध व्यक्ति गिरफ़्तार।
2006 - जूलियन असांजे ने विकीलीक्स की स्थापना की।
2008 - अमेरिका की विदेश मंत्री कोंडोलीजा राइस एक दिन के लिए भारत यात्रा पर रहीं।
2011 - अमेरिका ने इस्लामिक स्टेट (आईएस) के मुखिया अबू बकर अल बगदादी को वैश्विक आतंकवादी के रूप में चिन्हित किया और साथ ही उस पर एक करोड़ डॉलर का ईनाम भी रखा।
2012 - चीन में आये भूस्खलन के बाद 19 लोग दबकर मरे।
2012 - फॉर्मूला वन के बादशाह माइकल शूमाकर ने संन्यास लिया।
2019 - राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार श्री अजीत कुमार डोभाल ने गोवा में गोवा समुद्री सम्मेलन-2019 का उद्घाटन किया।
2019 - हांगकांग में विरोध प्रदर्शनों के दौरान नकाब के इस्‍तेमाल पर प्रतिबंध।

*4 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1857 - श्यामजी कृष्ण वर्मा- प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं लेखक।
1884 - रामचन्द्र शुक्ल- बीसवीं शताब्दी के हिन्दी के प्रमुख साहित्यकार ।
1927 - सरला ग्रेवाल - 'भारतीय प्रशासनिक सेवा' में भारत की दूसरी महिला अधिकारी तथा मध्य प्रदेश की भूतपूर्व राज्यपाल ।
1931 - संध्या मुखोपाध्याय - हिंदी और बांग्ला पार्श्व गायिका ।
2014 - जीन क्लाउड दुवेलियर- हैती के 41वें राष्ट्रपति और नेता।

*4 अक्टूबर को हुए निधन👉*

1979 - कस्तूरी बाई - प्रसिद्ध भारतीय कवयित्री, जो माखनलाल चतुर्वेदी की बहन थीं।
2004 - नीलमणि राउत्रे
- उड़ीसा के पूर्व मुख्यमंत्री।
2011 - भागवत झा आजाद
- बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ।
2015 – भारतीय फिल्म निर्देशक एवं निर्माता इदिदा नागेश्वर राव का निधन हुआ।

*4 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 श्री नीलमणि राउत्रे स्मृति दिवस ।
🔅 श्री भागवत झा आजाद स्मृति दिवस।
🔅 विश्व पशु कल्याण दिवस ।
🔅 भारतीय हैलिकॉप्टर निगम स्थापना दिवस ।
🔅 राष्ट्रीय अखण्डता दिवस।
🔅 विश्व अन्तरिक्ष सप्ताह (04 से 10 अक्टूबर तक )।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।*
ruplalkumar.blogspot. com
🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

   ⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

Comments

Popular posts from this blog

9 अक्टूबर का महत्वपूर्ण घटनाएं। History of 09 October

15 septmber , Engineer's day moch gundon Vishva Saraiya

11 अक्टूबर का महत्वपूर्ण घटनाएं। History of 11 October