लोकनायक जयप्रकाश नारायण जन्म दिवस
एक ओर लोकनायक जयप्रकाश नारायण तो दूसरी ओर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन दोनों का जन्म दिवस 💐💐एक ही दिन ( 11 अक्टूबर ) को होना सुखद संयोग है।
लोकनायक ने संपूर्ण क्रांति का नारा देते हुए व्यवस्था परिवर्तन की मांग करते हुए तानाशाही सरकार को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया तो दूसरी ओर अमिताभ ने सिने जगत में एंग्री यंग मैन की छवि को आत्मसात कर समाज से बुराई रुपी दानव को हटाने की सफल कोशिश की थी।
जयप्रकाश नारायण
÷ इनका जन्म 11 अक्टूबर 1902 को बिहार के सारण जिले के सिताब दियारा नामक स्थान में हुआ था ।
÷इनकी पत्नी प्रभावती देवी थी।
÷जयप्रकाश नारायण ने राममनोहर लोहिया के साथ कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी का गठन किया था।
÷जे पी ने समाजवाद क्यों ?(Why Socialism?) नामक प्रसिद्ध पुस्तक की रचना की थी ।
÷इन्होंने 1950 में भारत के लिए सर्वोदय योजना प्रस्तुत की थी ।
÷ 9 नवंबर 1942 को भारत के अंतिम स्वतंत्रता संग्राम या अगस्त क्रांति के नाम से प्रसिद्ध भारत छोडो आंदोलन में दीवाली की रात हज़ारीबाग़ केंद्रीय कारागृह से पाँच साथियों के साथ जेल की 18 फीट की दीवार को फाँद कर जे पी निकल भागे एवम् नेपाल में जाकर आजाद दस्ता नामक क्रन्तिकारी संगठन बनाया था जो गुर्रीला या छापामार युद्ध प्रणाली का प्रयोग करता था ।।
÷जिन पाँच साथियों के साथ जे पी ने जेल से पलायन किया था वो निम्न थे ।।
1÷ शालिग्राम सिंह
2÷ सूर्यनारायण सिंह
3÷रामनंदन मिश्रा
4÷ गुलाबी गुप्ता या गुलाबी सोनार
5÷ योगेन्द्र शुक्ल
÷ 25 जून 1975 को जे पी ने इंदिरा गांधी की तानाशाही के खिलाफ सम्पूर्ण क्रांति का नारा देकर युवाओ को एकत्रित कर "तख़्त बदल दे ताज बदल दे बेईमानों का राज बदल दे का नारा दिया था ।
÷1977 में जे पी के सहयोग से प्रथम गैर कांग्रेसी सरकार मोरारजी देसाई के नेतृत्व में बनी थी।
÷8 अक्टूबर 1979 को पटना में इस महान स्वतंत्रता सेनानी का निधन हो गया ।
÷पटना एयरपोर्ट का नाम इनको समर्पित करते हुए लोकनायक जयप्रकाश नारायण एयरपोर्ट रखा गया ।।
÷ हजारीबाग सेंट्रल जेल का नाम इनके नाम पर रखा गया है ।।
*********** अमिताभ बच्चन **************
÷बिग बी का जन्म 11 अक्टूबर 1942 को यूपी के इलाहाबाद में हुआ था ।
÷ इनके पिता हरिवंश राय बच्चन एवम् माता तेजी बच्चन थी।
÷ हरिवंश राय बच्चन ने मधुशाला की रचना की थी ।
÷अमिताभ का बचपन में नाम इंकलाब रखा गया था परंतु प्रसिद्ध सुमित्रानंदन पंत के कहने पर हरिवंश जी ने इनका नाम बदलकर अमिताभ रख दिया ।
÷फ़िल्मी कैरियर में अमिताभ को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा ।
÷ इन्हें फ़िल्म निर्देशकों ने ताना मारते हुए सर्कस में भर्ती होने की सलाह दी थी ।।
÷इनकी आवाज जिसके आज सभी दीवाने है को आल इंडिया रेडियो ने ख़ारिज कर दिया था परंतु दाद देनी होगी अमिताभ की सहनशीलता की जिन्होंने हिम्मत नहीं हारी।
÷इनकी पहली फ़िल्म "सात हिंदुस्तानी " थी जिसके निर्देशक खवाजा अहमद अब्बास थे ।।
÷ अमिताभ की पहली सुपरहिट फ़िल्म निर्देशक प्रकाश मेहरा की जंजीर थी ।
÷इसी फ़िल्म के बाद अमिताभ का विवाह जया भादुड़ी के साथ 1973 में हुआ था ।।
÷दीवार अमर अकबर एंथोनी काला पत्थर इंकलाब मुकदर का सिकंदर नसीब ने इन्हें सुपरस्टार बना दिया।
÷2003 में हरिवंश राय बच्चन एवम् 2007 में तेजी बच्चन के निधन के बाद भी अमिताभ ने जिंदगी को शिदत के साथ जिया ।।
÷1984 में पदम् श्री 2001 पदम् भूषण 2015 में पदम् विभूषण से नवाजे गए ।
÷ 2019 में अमिताभ बच्चन को देश का सर्वोच्च फिल्म सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया यह पुरस्कार उन्हें वर्ष 2018 के लिए दिया गया था ।
÷फ्रांस सरकार ने इन्हें अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान द लीजेंड से समान्नित किया ।
÷कौन बनेगा करोड़ पति से इन्होंने सफलता की नयी इबारत लिखी।
÷अमिताभ शब्द का अर्थ "The Light Will Never Die " होता है ।
÷दोनों महान योद्धाओं को कोटि कोटि नमन ÷👍👌💐💐
Comments
Post a Comment